ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने शनिवार को एक बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और उनके पति व ऐक्टर करण सिंह ग्रोवर ने ऐक्ट्रेस के गर्भवती होने की जानकारी इस साल अगस्त में दी थी। 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अलोन' के सेट पर पहली बार मिले करण और बिपाशा ने 2016 में शादी की थी और यह उनकी पहली संतान है।