ऐक्ट्रेस मनवा से मुंबई में दुर्व्यवहार करने वाला 24 वर्षीय आरोपी उबर ड्राइवर गिरफ्तार

अभिनेत्री मनवा नाईक से मुंबई (महाराष्ट्र) में दुर्व्यवहार करने के 24-वर्षीय आरोपी उबर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनवा ने आरोपी की तस्वीर ट्वीट कर बताया था कि सिग्नल तोड़ने को लेकर बहस के बाद ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की व अंधेरी जगह पर गाड़ी रोकने की कोशिश की। उबर ने घटना को निंदनीय बताया है।

Load More