ऐक्ट्रेस मार्गोट रॉबी और कारा के दोस्तों ने उनकी तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर का हाथ तोड़ा: रिपोर्ट
ऐक्ट्रेस मार्गोट रॉबी और मॉडल-ऐक्ट्रेस कारा डेलेविन के 2 फिल्ममेकर दोस्तों को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आक्रामक तरीके से उनकी तस्वीरें ले रहे एक फोटोग्राफर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़ाई के बाद कथित तौर पर फोटोग्राफर का हाथ टूट गया था। बकौल रिपोर्ट्स, फोटोग्राफर की वजह से मार्गोट कार से गिरने वाली थीं।