ऐक्ट्रेस मालबिका के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया: पुलिस
मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं ऐक्ट्रेस नूर मालबिका दास का अंतिम संस्कार पुलिस और एक एनजीओ ने किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने उनके परिवार से बात की लेकिन मालबिका के अंतिम संस्कार में उनके परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ।" बकौल पुलिस, उनके परिवार वाले 2 हफ्ते पहले अपने शहर लौट गए थे।