ऐक्ट्रेस मुक्ति मोहन की ऐक्टर कुणाल ठाकुर से हुई शादी, शेयर की तस्वीरें
डांसर और ऐक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने ऐक्टर कुणाल ठाकुर से शादी कर ली है। 'झलक दिखला जा' फेम मुक्ति ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "त्वयि सम्प्रेक्ष्य भगवान्स्त्वया हि विवाह्यते। पति-पत्नी के रूप में आगे की यात्रा के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।" दोनों की शादी में परिवार के करीबी जन शामिल हुए थे।