ऐक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने बेटों को 'लड़कियों' के कपड़े पहनने के लिए किया मजबूर: अमेरिकी राजनेता
अमेरिकी राजनेता रॉबी स्टारबक ने एक तस्वीर शेयर कर दावा किया कि ऐक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने अपने बेटों को 'लड़कियों' के कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया। इन दावों पर ऐक्ट्रेस ने स्टारबक की आलोचना करते हुए कहा, "मेरे बच्चों की जेंडर आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर आप राजनैतिक लाभ उठाना चाहते हैं...आपने गलत महिला से पंगा लिया है।"