ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत ने शेयर किया अपनी शादी का वीडियो, दिखाई हल्दी-मेहंदी समारोह की झलक

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अभिनेता-फिल्ममेकर जैकी भगनानी संग अपनी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'द वेडिंग फिल्मर' द्वारा बनाए गए इस वीडियो में दोनों की हल्दी, संगीत, मेहंदी और आनंद कारज जैसे समारोहों की झलक है। गौरतलब है, 2021 में रिलेशनशिप की पुष्टि करने वाले रकुल-जैकी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी।

Load More