ऐक्ट्रेस रवीना टंडन को महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं से हुई हाथापाई मामले में दी क्लीनचिट
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने महिलाओं से हुई हाथापाई मामले में ऐक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को क्लीनचिट दे दी है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि रवीना की कार से किसी को टक्कर नहीं लगी थी और ड्राइवर को बचाते समय उनसे हाथापाई की गई थी। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।