ऐक्ट्रेस रेबेल विल्सन ने गर्लफ्रेंड रमोना से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन और उनकी गर्लफ्रेंड रमोना अग्रुमा ने सगाई कर ली है। रेबेल ने रविवार को डिज़्नीलैंड की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हमने 'हां' कह दिया! शानदार रिंग के लिए टिफनी ऐंड कंपनी का और शानदार सरप्राइज़ के लिए बॉब आइगर व डिज़्नीलैंड की अद्भुत टीम का धन्यवाद!" दोनों ने अपने रिलेशनशिप की जानकारी पिछले साल दी थी।