ऐक्ट्रेस श्यामला ने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत, कहा- कई बार किया हमला
कन्नड़ अभिनेत्री बी. श्यामला देवी (67) ने अपने बेटे और बहू पर संपत्ति को लेकर यातना देने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। बकौल श्यामला, शादी के बाद से बेटी-बहू घर उनके नाम करने का दबाव बना रहे हैं। उनके मुताबिक, इनकार करने पर दोनों ने 2018-2023 के बीच उन पर कई बार हमला किया।