ऐक्ट्रेस श्रेया गुप्तो ने मुंबई में खरीदा मकान, तस्वीरें शेयर कर लिखा- पहला घर, पहली पूजा

ऐक्ट्रेस श्रेया गुप्तो ने मुंबई (महाराष्ट्र) में अपना मकान खरीदा है। उन्होंने शनिवार को अपने नए मकान में पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "पहला घर, पहली पूजा। आपकी शुभकामनाओं की ज़रूरत है।" इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा था, "मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं। अपना मकान खरीदना हमेशा से मेरा सपना था।"

Load More