ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के फैन ने आंध्र प्रदेश में बनवाया उनका मंदिर; वायरल हुईं तस्वीरें
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के टी. संदीप नामक फैन ने आंध्र प्रदेश में उनका एक मंदिर बनवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बकौल संदीप, वह काफी बड़ा मंदिर बनवाना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अभिनेत्री के 36वें जन्मदिन पर शुक्रवार को समांथा की प्रतिमा का अनावरण किया।