ऐक्ट्रेस सिंधु का हुआ निधन, नहीं उठा पा रही थीं ब्रेस्ट कैंसर के इलाज का खर्च
तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सिंधु (44) का रविवार रात तमिलनाडु में निधन हो गया। सिंधु लंबे वक्त से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। गौरतलब है कि वह कैंसर का इलाज अफोर्ड नहीं कर पा रही थीं और उन्होंने वीडियो बनाकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से आर्थिक मदद करने की गुहार भी लगाई थी।