ऐक्ट्रेस सुहानी को था डर्मेटोमायोसाइटिस, 2 माह पहले सूजने लगा था हाथ: उनके निधन के बाद पिता
'दंगल' की ऐक्ट्रेस सुहानी भटनागर के निधन के बाद उनके पिता ने बताया है कि वह दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं। 2 महीने पहले सुहानी के हाथ में सूजन आने लगी जो पूरे शरीर में फैल गई। पिता के मुताबिक, 11 दिन पहले सुहानी को एम्स (दिल्ली) में भर्ती कराया गया जहां उन्हें डर्मेटोमायोसाइटिस होने का पता चला।