ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने की इज़रायल और हमास के बीच युद्ध-विराम की अवधि बढ़ाने की अपील
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्ध-विराम समझौते की अवधि बढ़ाने की अपील करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हमास और इज़रायल के राजनीतिक संघर्ष और गैर-ज़िम्मेदाराना फैसलों का परिणाम भुगत रहे गाज़ा व इज़रायल के बच्चों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं...युद्ध रुकना चाहिए...सभी देशों को इस दिशा में एकमत होना चाहिए।"