ऐक्ट्रेस सोनाली सहगल ने शेयर कीं अपनी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें
ऐक्ट्रेस सोनाली सहगल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनके पति आशीष एल. सजनानी भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि 'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली ने आशीष से बीते 7 जून को शादी की थी। सोनाली की शादी में कार्तिक आर्यन और सनी सिंह समेत कई लोग शामिल हुए थे।