ऐक्ट्रेस सोफी टर्नर से अलग होने के बाद जो जोनस ने बनवाया क्रिप्टिक टैटू, सामने आई तस्वीर
गायक जो जोनस ने ऐक्ट्रेस सोफी टर्नर से अलग होने के बाद अपने दाहिने बाइसेप पर क्रिप्टिक टैटू बनवाया है जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। अंग्रेज़ी में लिखे टैटू का अनुवाद है, "मैंने हर टूटी हुई चीज़ से पैराशूट बना लिया।" गौरतलब है, जो और सोफी ने शादी के चार साल बाद सितंबर में तलाक की अर्ज़ी दी थी।