ऐक्ट्रेस सौम्या शेट्टी को सहेली के घर से 1.3 किलो सोना चोरी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगू ऐक्ट्रेस सौम्या शेट्टी को करीब 1.3 किलोग्राम सोना चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता व सेवानिवृत्त डाककर्मी ने कहा कि सौम्या उनकी बेटी से मिलने घर आती थीं और उनका भरोसा जीतने के बाद थोड़ा-थोड़ा कर कई बार में यह चोरी की। बकौल रिपोर्ट्स, चोरी के बाद सौम्या गोवा चली गई थीं।