ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दी अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी, शेयर कीं बेबी बंप की तस्वीरें
ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बताया है कि वह और उनके पति फहाद अहमद माता-पिता बनने वाले हैं। स्वरा ने प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "कभी-कभी आपकी सारी दुआएं एकसाथ कुबूल हो जाती हैं।" कपल ने इस साल फरवरी में शादी की थी और उनके बच्चे का जन्म अक्टूबर में होगा।