ऐक्शन फिल्म 'बाप' में साथ नज़र आएंगे जैकी श्रॉफ, सनी देओल, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती
अभिनेता जैकी श्रॉफ, सनी देओल, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती एकसाथ आगामी फिल्म 'बाप' में नज़र आएंगे जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। जैकी ने सोशल मीडिया पर मिथुन और संजय के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "जहां चार यार मिल जाएं...अरे चौथा (सनी) किधर है बिडू।" फिल्म की घोषणा मिथुन के 72वें जन्मदिन (16 जून) पर की गई थी।