ऐक्शन सीन शूट करते हुए घायल हुईं अभिनेत्री दिव्या खोसला, शेयर कीं चोट के निशान की तस्वीरें
अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए ऐक्शन सीन शूट करने के दौरान घायल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "बुरी तरह घायल हो गई हूं लेकिन किसी भी स्थिति में काम नहीं रुकना चाहिए...आप लोगों की दुआओं की ज़रूरत है।"