ऐक्सिडेंट के बाद 'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर ने अस्पताल से शेयर की अपनी तस्वीर
स्नो प्लोइंग करते वक्त ऐक्सिडेंट के बाद 'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। फिलहाल मुझे टाइप करने में दिक्कतें आ रही हैं...आप सभी तक मेरा प्यार पहुंचे।" इस दुर्घटना के बाद रेनर की सर्जरी हुई थी और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।