ऐक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को फिर नियुक्त किया एमडी व सीईओ

ऐक्सिस बैंक ने गुरुवार को बताया कि उसने अमिताभ चौधरी को फिर से बैंक का एमडी और सीईओ बनाया है। 2019 में बैंक से बतौर एमडी व सीईओ जुड़ने वाले चौधरी 2027 के अंत तक इन पदों पर बने रहेंगे। उनका दूसरा कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर करीब 5% बढ़ गए।

Load More