ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के एमडी व सीईओ नियुक्त हुए बी. गोपकुमार
बी. गोपकुमार को 3 साल के लिए ऐक्सिस म्यूचुअल फंड का अगला एमडी व सीईओ नियुक्त किया गया है और वह 1 मई से पदभार संभालेंगे। वह इस पद पर चंद्रेश निगम की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि गोपकुमार फिलहाल ऐक्सिस सिक्योरिटीज़ के एमडी व सीईओ हैं।