ऐडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में खेल सकते हैं मिचल मार्श, बोले- खेलने के लिए तैयार हूं
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचल मार्श भारत के खिलाफ ऐडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच खेल सकते हैं। मार्श ने कहा, "शरीर पूरी तरह से ठीक है। मैं खेलने के लिए तैयार हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं वहां मौजूद रहूंगा।" गौरतलब है, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर ब्यू वेब्स्टर को टीम में शामिल किया था।