ऐडिलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट देखने पहुंचे रिकॉर्ड 36,225 दर्शक

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन 36,225 दर्शक पहुंचे जो दोनों टीम के बीच 5 दिवसीय मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी का नया रिकॉर्ड है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आंकड़ों के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 2011-12 में 35,081 दर्शकों का था। ऐडिलेड स्टेडियम की दर्शकों की क्षमता 53,500 से अधिक है।

Load More