ऐडिलेड में भारतीय फैन ने हवा में लहराया 'सैंडपेपर', स्टेडियम से निकाला गया बाहर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐडिलेड टेस्ट के दौरान एक भारतीय फैन ने स्टैंड में 'सैंडपेपर' लहराया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 'सैंडपेपर' से गेंद से छेड़छाड़ की थी जिसे लेकर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा था।