ऐडिलेड में होटल के बाहर कोहली ने बच्चों को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो आया सामने
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ऐडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में होटल के बाहर कुछ बच्चों को ऑटोग्राफ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में होटल के बाहर मौजूद उनके फैन्स 'किंग कोहली', 'वी लव यू विराट' के नारे लगाते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ विराट ऐडिलेड में हैं।