ऐडम ज़ैम्पा पहली बार बने पिता, शेयर की नवजात की झलक
ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा पहली बार पिता बने हैं। ज़ैम्पा व उनकी पत्नी हैटी लीह पामर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में नवजात की झलक शेयर की है जिसमें शिशु उनके अंगूठे को उंगली से पकड़े दिख रहा है। कपल ने कैप्शन में 'Eugene’ लिखा जो ग्रीक शब्द है और यह सामान्य तौर पर पुरुषों के नाम के लिए इस्तेमाल होता है।