ऐडमिन को दूसरों के मेसेज डिलीट करने की अनुमति देने वाले फीचर पर काम कर रहा है वॉट्सऐप: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो ग्रुप के ऐडमिन को अन्य सदस्यों के मेसेजेस डिलीट करने की अनुमति देगा। बकौल रिपोर्ट, इससे ऐडमिन ग्रुप के मॉडरेटर हो जाएंगे। वहीं, वॉट्सऐप सभी के लिए मेसेज डिलीट करने के लिए समय सीमा बढ़ाने पर भी काम कर रहा है।