ऐडिलेड स्ट्राइकर्स ने बीबीएल इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का बनाया रिकॉर्ड

ऐडिलेड स्ट्राइकर्स ने बिग बैश लीग इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया है। ऐडिलेड स्ट्राइकर्स ने गुरुवार को होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 230-रन का लक्ष्य हासिल कर यह रिकॉर्ड बनाया। बीबीएल में पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड होबार्ट हरिकेंस ने 12 जनवरी 2017 को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 223-रन चेज़ कर बनाया था।

Load More