ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद में हैं: विनेश के ओलंपिक मेडल पर फैसले को लेकर उनके वकील
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स में जॉइंट सिल्वर मेडल दिए जाने के मामले में उनके वकील ने कहा है, "अगर फैसला हमारे पक्ष में आता है तो वह ऐतिहासिक होगा।" उन्होंने कहा, "पक्ष में फैसला आना कठिन है क्योंकि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) जल्दी मामलों में पक्ष में फैसला नहीं सुनाता है...हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।"