ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक में तब्दील होगा हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर
दिवंगत हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के लॉस ऐंजिलिस स्थित घर को ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक के रूप में तब्दील करने को मंज़ूरी मिल गई है। लॉस ऐंजिलिस सिटी काउंसिल ने बुधवार को यह मंज़ूरी दी। दरअसल, रिऐलिटी टीवी निर्माता रॉय बैंक व उनकी पत्नी ब्रिना मिलस्टीन ने ₹69.72 करोड़ में इस घर को खरीदा था और वे इसे तोड़ना चाहते थे।