ऐतिहासिक 'अमूल गर्ल' के निर्माता सिलवेस्टर दाकुनहा का हुआ निधन
दाकुनहा कम्युनिकेशंस के चेयरमैन और ऐतिहासिक 'अमूल गर्ल' के निर्माता सिलवेस्टर दाकुनहा का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया। 1966 में दाकुनहा ने वर्गीज़ कुरियन के साथ मिलकर 'अमूल कैंपेन' की शुरुआत की थी जिसके तहत 'अमूल गर्ल' को बनाया गया। अमूल के एमडी जयेन मेहता ने ट्वीट किया, "दुख की घड़ी में हम...पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।"