ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद वानखेड़े स्टेडियम की सीढ़ियों पर चढ़ते कोहली की तस्वीर हुई वायरल

वनडे विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल में अपना ऐतिहासिक 50वां वनडे इंटरनैशनल शतक जड़ने के बाद वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) की सीढ़ियों पर चढ़ते विराट कोहली की तस्वीर वायरल हो रही है। आरसीबी ने भी 'X' पर यह तस्वीर शेयर की है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में 113 गेंदों पर 117 रन बनाने के बाद कोहली आउट हो गए थे।

Load More