ऐन मौके पर आईपीएल से हटने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाए बीसीसीआई: गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि निजी कारणों का हवाला देते हुए ऐन मौके पर आईपीएल से हटने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई को बैन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, "अविश्वसनीय निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से हटने को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इससे फ्रैंचाइज़ी की योजनाओं पर पानी फिर जाता है।"