'ऐनिमल' एक फिल्म है कोई जागरुकता अभियान नहीं: ऐक्टर सिद्धांत कार्निक
'ऐनिमल' में अभिनेता रणबीर कपूर के जीजा का रोल करने वाले ऐक्टर सिद्धांत कार्निक ने 'टीओआई' से हुई बातचीत में फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह एक फिल्म है, कोई सामाजिक जागरुकता अभियान नहीं। हमें यह नहीं बताना कि पुरुषों को रिलेशनशिप में कैसा बर्ताव करना चाहिए।" बकौल कार्निक, वे सिर्फ किरदार हैं।