'ऐनिमल' का क्लाइमैक्स सीन देखकर फिल्म बीच में छोड़कर थिएटर से निकल गया था: सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने कहा है कि 'ऐनिमल' का क्लाइमैक्स सीन देखने के बाद वह फिल्म बीच में छोड़कर थिएटर से निकल गए थे। उन्होंने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है। लोग पसंद कर रहे हैं...लेकिन मैं नहीं देख पाया। फिल्म में जब मैंने बॉबी (देओल) को मरते देखा तो बर्दाश्त नहीं कर सका और वहां से उठकर चल दिया।"