'ऐनिमल' के लिए बॉबी देओल ने 4 महीने में बनाई बॉडी: उनके फिटनेस ट्रेनर

अभिनेता बॉबी देओल के फिटनेस ट्रेनर प्रज्ज्वल शेट्टी ने बताया है कि फिल्म 'ऐनिमल' के लिए बॉबी ने 4 महीने में अपनी बॉडी बनाई थी। बकौल प्रज्ज्वल, बॉबी ने चार महीने तक बिल्कुल भी मीठा नहीं खाया था। उन्होंने बताया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म में बॉबी को अभिनेता रणबीर कपूर से ज़्यादा बड़े और मस्कुलर दिखाना चाहते थे।

Load More