'ऐनिमल' को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने दिया 'ए' सर्टिफिकेट, कहा- फिल्म में हैं कई हिंसक सीन
अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'ऐनिमल' को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने सीन्स का विवरण देते हुए बताया है कि फिल्म में खून-खराबे वाले सीन हैं और इसमें घरेलू हिंसा व यौन हिंसा के भी सीन हैं। बकौल बोर्ड, एक सीन में शख्स चाकू से एक व्यक्ति का गला काट रहा है।