'ऐनिमल' में रणबीर को थप्पड़ मारने वाले सीन के शूट के बाद फूट-फूटकर रोई थी: रश्मिका

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने बताया है कि फिल्म 'ऐनिमल' में अभिनेता रणबीर कपूर को थप्पड़ मारने वाला सीन एक टेक में शूट किया गया था। रश्मिका ने कहा कि सीन को शूट करने के बाद वह फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने कहा, "निर्देशक संदीप वांगा ने कहा था, 'जब कोई व्यक्ति ऐसी परिस्थिति में होगा तो क्या करेगा, आप वही करना'।"

Load More