ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारी अब फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के ज़रिए खुद अपना यूएएन जेनरेट व ऐक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए 'उमंग' ऐप डाउनलोड कर उसमें 'यूएएन अलॉटमेंट ऐंड ऐक्टिवेशन' पर अपना आधार नंबर व उससे लिंक मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें। इसके बाद कैमरा ऑन कर लाइव फोटो लेने के बाद यूएएन जेनरेट व ऐक्टिवेट हो जाएगा।