ऐप मैनेजर ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और मेरा न्यूड वीडियो बनाया: गुरुग्राम की महिला
गुरुग्राम में 30-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि वह जिस ऐप के लिए काम करती थी उसके मैनेजर ने उसका रेप किया और न्यूड वीडियो बनाया। बकौल महिला, मैनेजर द्वारा रोके गए वेतन को लेकर बातचीत करने के लिए वह उससे मिलने गई थी। महिला ने कहा, "उसने ऐंबिएंस मॉल के बाहर नशीला पदार्थ पिलाया...और होटल में ले गया।"