ऐम्बुलेंस के अंदर खुली गुटखा-तंबाकू की दुकान! एमपी में स्वास्थ्य सेवा का बना मज़ाक
मैहर (एमपी) में एक ऐम्बुलेंस के अंदर गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी के पैकेट रखकर बेचे जाने का वीडियो सामने आया है। सिविल सर्जन आरएन पांडेय ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा है कि मामले की जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ड्राइवर का कहना है कि बच्चों ने खेल-खेल में गाड़ी में सामान टांग दिया था।