ऐम्बुलेंस चुराकर भागा चोर फिल्मी अंदाज़ में पकड़ा गया, 100 KM तक तेलंगाना पुलिस ने किया पीछा
हैदराबाद के बाहरी इलाके हयातनगर से ऐम्बुलेंस हाईजैक कर भाग रहे चोर को तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को फिल्मी अंदाज़ में पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हैदराबाद-विजयवाड़ा नैशनल हाईवे पर 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ऐम्बुलेंस के आगे वाहनों को खड़ा कर पकड़ा। वाहनों को देखकर चोर ऐम्बुलेंस से कूद गया और ऐम्बुलेंस झाड़ियों में जा गिरी थी।