यूपी में ऐम्बुलेंस में महिला से हुई छेड़छाड़, विरोध करने पर सड़क पर फेंके गए पति की हुई मौत
सिद्धार्थनगर (यूपी) में एक महिला संग चलती ऐम्बुलेंस में उसके भाई व बीमार पति के सामने कथित तौर पर छेड़छाड़ हुई है। आरोप चालक व उसके साथी पर लगा व उन्होंने महिला के विरोध करने पर पति को ऑक्सीजन सपोर्ट से हटाकर सड़क पर फेंक दिया। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती महिला के पति की मौत हो गई है।