ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए गुजरात में रुका पीएम मोदी का काफिला, सामने आया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में एक ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला कुछ देर के लिए रुकवाया जिसका वीडियो सामने आया है। घटना के वक्त प्रधानमंत्री अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे। बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने वीडियो शेयर कर लिखा, "वास्तव में हमारे प्रधानमंत्री सच्चे प्रधानसेवक हैं और सभी की फिक्र करते हैं।"