ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए हिमाचल में पीएम मोदी ने रुकवाया काफिला, सामने आया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में एक ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला कुछ देर के लिए रुकवाया जिसका वीडियो सामने आया है। घटना के वक्त प्रधानमंत्री चंबी मैदान में चुनावी जनसभा के बाद हमीरपुर जा रहे थे। इससे पहले 30 सितंबर को गुजरात में भी प्रधानमंत्री ने काफिला रुकवाकर ऐम्बुलेंस को रास्ता दिया था।