ऐलेस बियालियात्स्की और रूस व यूक्रेन के मानवाधिकार संगठनों ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने मानवाधिकारों की वकालत करने वाले बेलारूस के ऐलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को नोबेल शांति पुरस्कार (2022) देने की घोषणा की है। कमिटी ने कहा, "उन्होंने सरकारों की आलोचना करने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को कई वर्षों तक बढ़ावा दिया है।"