ऐश्वर्या ने कज़न की शादी में पति अभिषेक व बेटी के साथ 'कजरा रे' गाने पर किया डांस
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी कज़न की शादी में अपने पति अभिषेक बच्चन व बेटी आराध्या के साथ अपनी फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' पर डांस किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "लंबे समय के बाद...उन्हें खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"